आपका मोबाईल या टॉयलेट :- क्या है ज्यादा साफ ?
अ.ना.दमाहे
१. वया आपको मालुम है आपका मोबाईल लाखो किटाणू का गड है? एक टॉयलेट हँडल या शिट के मुकाबले आपके मोबाईल पर अठाराह गुना ज्यादा बैकटेरीया हो सकते है। शोध से पता चला है कि टायलेट सीट के हर वर्ग इंच के दायरे मे संभवतः १२०१ बैक्टेरिया होते है। किचन के ओटे पर १७३६ बैकटेरीया प्रती वर्ग इंच होते है।
२. आपको यह जानने की जरूरत है कि आपके मोबाईल के हर वर्ग इंच दायरे मे २५१०७ बॅकटेरीया होते है। किसी भी वक्त एक अस्वच्छ मोबाईल पर डेढ करोड से ज्यादा किटाणू हो सकते है।
३. आपके मोबाईल पर प्रमुखता से पाया जाने वाला बेक्टेरीया है स्टिफायलोकोकस ईपिडरमीडीस, इनकी संख्या ५०% से भी ज्यादा हो सकती है। मोबाईल की उष्णता बॅकटेरीया की संख्यावृद्धी के लिए अनुकुल होती है।
४. अन्य प्रकार के बैक्टेरीया जो आपके मोबाईल पर पाये जाते है जैसे-
निगेटिव स्टेफिलोकोक्की - लगभग १५%,
बेसिलस यसपीपी - लगभग १२%
५. इनके अलावा अन्य प्रकार की बैकटरीयल कॉलोनीया भी मोबाईल या सेल फोन पर होती है उदा: इ.कोली, इनफल्युइंझा, एमआरएसए।
६. आपके कम्पयुटर स्क्रिन, किबोर्ड, डेस्क, माऊस पर भी असंख्य किटाणू होते है।
मोबाईल फोन को कैसे सॅनीटाईज करे ?
१. अलकोहोल और पानी को ४०/६० के प्रमाण मे मिला ले। कॉटन स्वैब या मायक्रोफायबर कपडे को इस सोल्युशन मे थोड़ा भीगो ले और मोबाईल को अच्छी तरह साफ कर ले।
२. विनेगर और डिस्टील्ड वाटर ५०:५० की मात्रा मे मिला ले। कपडे को उपरोक्त मिश्रण में थोड़ा गिला कर मोबाईल को साफ किया जा सकता है।
३. माक्रेट मे उपलब्ध माईल्ड हँड सैनीटाईजर भी इस्तेमाल कर सकते है। इससे मोबाईल स्क्रीन पर मौजूद फिंगरप्रिंट भी साफ हो जाता है।
No comments:
Post a Comment